Header Ads Widget

Ticker

ढाढी़ समाज कार्यक्रम के बारें में अभिलेख...

  Watch the Video and like, Subscibe and Share

महत्वपूर्ण सुचना - समाज के बारें में लिखे गए Articles के बारें में जानकारी ( Notification) मिलने के लिए निचे Right side में दिखाई दे रहें Bell 🔔 icon पर Click करें। धन्यवाद....

अभिलेख.....!

        दिनांक - 7/02/2021 को, तेलंगना राज्य में ढाढी लम्बाड़ा हाकुला साधना समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए विभिन्न राज्यों के समाज साथियों को आमंत्रित किया गया था।

          इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक की भूमिका में श्री. रघु नायक रुडावतजी थे। उनको श्री. जे. पी. नायक देयावतजी और टीम का बहुत बड़ा सहयोग मिला। श्री. रघु नायक रूडावतजी और श्री. जे. पी. नायक देयावतजी की जोड़ी मानो जैसे अकबर और बीरबल की जोड़ी जैसी लग रही थी। इस कार्यक्रम का आयोजन बहुतही शानदार तरीके से किया गया था। कार्यक्रम के लिए बाहर से आए मेहमानों की अच्छी तरीके से योजना की गई थी।  इसलिए मेहमानों को किसी भी तरहकी कमीया महसूस नहीं हुई।

            कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजन से हुई।  उसके बाद में अतिथियों का आदर - सत्कार किया गया। श्री. रघु नायकजी ने अपने परिचयात्मक भाषण में अपने संगठन द्वारा आज तक समाज के लिए किए गए कार्यों का एक संस्मरण और समाज के लिए किए जाने वाले कार्यों का एक ढांचा प्रस्तुत किया गया। श्री. रघु नायकजी के भाषण में समाज के प्रति जुनून दिखाई दे रहा था।  सही मायने में श्री. रघु नायकजी  ढाढ़ी समुदाय के मिले गये रत्नो में से एक मसिहा के रूप में रत्न मिले है। श्री. रघु नायकजी के भाषण के बाद में कार्यक्रम के लिए आए अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए हर किसी के विचारो में समाज के लिए निस्वार्थ भाव दिखाई दे रहा था। समाज के लिए संघर्ष करने की क्षमता दिखाई दे रही थी। समाज के लिए  सकारात्मक कार्य करने की साहस दिखाई दे रही थी। सभी के वचार काबिलेतारीफ थे। इस कार्यक्रम का संचालन श्री. जे. पी. नायक देयावतजी कर रहे थे। बीच - बीच उन्होंने छोटे - छोटे उदाहरणको माध्यम से सकारात्मक उर्जा और समाज के प्रति अच्छी सोच रखने का निर्देश देने का कार्य कर रहे थे। उनका संचालन एक अद्भुत संचालनो में से एक रहा। उसीके साथ इस कार्यक्रम में श्रीमान संजयजी ने अपने समाजपर रचित गीतो गायन करके कार्यक्रम में रौनक लाने का बहुतही बढियाँ कार्य किया, उनके गीत समाज साथियों को दिल को छु रहे थे, लोग उनके गीतो को सुनकर बैठे जहपर गुनगुनाकर झुम रहे थे। कार्यक्रम के अंत में हमारे समाज के गुजरात के मठाधिपती श्रीमान कल्याणदासजी महाराजजी ने समाज को संबोधन करके हर एक को मंत्रमुग्ध कर दिये। अंत में हर कोई झुमकर, नाचकर कार्यक्रम की समाप्ती कि गई।

          इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला।  इस कार्यक्रम से यह एक बात महसूस हुई कि, समाज के बिना हमारा अस्तित्व कुछ नहीं है। इसिलिए समाज के लिए अच्छे कार्य हमें करना होगा, तभी समाज के साथ हमारा अस्तित्व आबाधित रहेंगा। इस कार्यक्रम से सभी ढाढी़ साथिगण एक सकारात्मक प्रेरणा लेकर अपने - अपने राज्य में ढाढ़ी समाज के लिए छोटे - छोटे स्तरोपर कार्यक्रमोंका आयोजन करके, ढाढ़ी समाज की एकता और विकास के लिए प्रयास करना चाहिए यह मैं सभी ढाढी़ साथिगणों को नम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं।

           श्री. रघु नायक रूडावतजी, श्री. जे. पी. नायक देयावतजी और उनकी टीम ने इस सामाजिक कार्यक्रम को आयोजक करके बहुत बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसिलिए मै माँ सरस्वती और दाता देमागुरु के चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि, इसी तरह समाज के लिए कार्य करनेवालों को सकारात्मक सोच, निश्वार्थभाव, साहस और शक्ति दे यहीं प्रार्थना करता हूँ।

          इस कार्यक्रम में हमें आमंत्रित करके हमें जो सम्मानित करके हमारा आदर - सत्कार किया गया, इसिलिए मैं श्री. रघु नायक रूडावतजी, श्री. जे. पी. नायक देयावतजी, उनकी टीम के सभी सदस्यों के साथ - साथ सभी तेलंगाना के ढाढी़ समाज भाईऔर बहनो का तहेदिलसे धन्यवाद और आभार मानता हूं।

Thanks....

जीवन में सफल होने वाला एकमात्र व्यक्ति वह है जो बार - बार गिरने के बावजूद खड़ा होना और चलना जानता है।




Post a Comment

0 Comments