सावित्रीबाई फुले के बारे में जानकारी.........
सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था। इनके पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था। सावित्रीबाई फुले का विवाह 1840 में ज्योतिबा फुले से हुआ था।
सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव फुले, जो बाद में ज्योतिबा फुले के नाम से जाने गए। ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं उन्हें मराठी की आदि कवियत्री के रूप में भी जाना जाता था।
सामाजिक मुश्किलें -
सावित्रीबाई जब स्कूल जाती थीं, तो उनके विरोधी लोग उन्हें पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से 190 साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा।
सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं। अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं।
विद्यालय का निर्माण -
सावित्रीबाई ने 3 जनवरी 1848 में पुणे में अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर विभिन्न जातियों की नौ छात्राओं के साथ उन्होंने महिलोओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। एक वर्ष में सावित्रीबाई और महात्मा फुले पाँच नये विद्यालय खोलने में सफल हुए। तत्कालीन सरकार ने इन्हे सम्मानित भी किया। एक महिला प्रिंसिपल के लिये सन् 1848 में बालिका विद्यालय चलाना कितना मुश्किल रहा होगा, इसकी कल्पना शायद आज भी नहीं की जा सकती। लड़कियों की शिक्षा पर उस समय सामाजिक पाबंदी थी। सावित्रीबाई फुले उस दौर में न सिर्फ खुद पढ़ीं, बल्कि दूसरी लड़कियों के पढ़ने का भी बंदोबस्त किया, वह भी पुणे जैसे शहर में। आज महिलाओं को उन्हें आदर्श मानना चाहिए।
सावित्रीबाई फुले का निधन -
10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण सावित्रीबाई फुले का निधन हो गया। प्लेग महामारी में सावित्रीबाई प्लेग के मरीज़ों की सेवा करती थीं। एक प्लेग के छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा करने के कारण इनको भी छूत लग गया। और इसी कारण से उनकी मृत्यु हुई।
धन्यवाद......!
साथियों अपने समाज और अपने देश के लिए जितना अच्छा हो सके उतना अच्छा कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।
--------------------------------------------------------------
Information about Savitribai Phule ………
Savitribai Phule was born on 3 January 1831. His father's name was Khandoji Nevse and mother's name was Lakshmi. Savitribai Phule was married to Jyotiba Phule in 1840.
Savitribai Phule was the first principal of the first girls' school in India and the founder of the first Kisan school. Mahatma Jyotiba is regarded as one of the most important figures in the social reform movement in Maharashtra and India. He is known for his efforts to educate women and Dalit castes. Jyotirao Phule, later known as Jyotiba Phule. Jyotiba Phule was Savitribai's mentor, guru and supporter. Savitribai lived her life as a mission aimed at getting widows married, eradicating untouchability, emancipation of women and educating Dalit women. She was also a poet, she was also known as Adi poetess of Marathi.
Social difficulties -
When Savitribai went to school, her opponents stoned her. Used to throw dirt on them. 190 years ago, when opening of schools for girls was considered as a sin, how many social difficulties must have been opened.
Savitribai is the magnate of the whole country. He worked for every community and religion. When Savitribai went to teach the girls, people used to throw dirt, mud, cow dung and even Vistha on the way. Savitribai used to carry a sari in her bag and after reaching school changed the dirty sari. It motivates you to continue on your path very well.
Construction of school -
Savitribai along with her husband Jyotiba Phule in Pune on 3 January 1848, along with nine girl students of different castes, established a school for women. In a year, Savitribai and Mahatma Phule succeeded in opening five new schools. The then government also honored him. How difficult it must have been for a female principal to run a girl's school in 1848 cannot be imagined even today. There was a social ban on girls' education at that time. At that time Savitribai Phule not only studied herself, but also arranged for other girls to study, that too in a city like Pune. Today women should consider him as an ideal.
Savitribai Phule passed away -
Savitribai Phule died on 10 March 1897 due to the plague. In the plague epidemic, Savitribai served the plague patients. He also suffered contagion due to serving a child affected by the contagion of a plague. And for this reason he died.
Thank you......!
Friends, we should try to do as much good work as possible for our society and our country.


0 Comments