Header Ads Widget

Ticker

Story of Dhadhiwala Village.




                        ढाढ़ी समाज के बारें में जाना जाए तो ढाढ़ी समाज का इतिहास बहुतही पुराना है। समाज का वास्तविक इतिहास जानना और समझना बहुतही जरूरी है। ढाढ़ी समाज का राजस्थान से बहुत पुराना संबंध रहा है। ढाढ़ी समाज का वास्तविक इतिहास राजस्थान में पाया जाता है। उसे हमें समझना जरूरी है।

     आज का परिचय - ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव ) 

राज्य - राजस्थान

जिला - नागौर 

तहसिल - परबतसर  

ग्राम पंचायत - ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव )

1) ग्राम पंचायत ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव ) के बारें में :

                 ग्राम पंचायत ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव ) नागौर जिला मुख्यालय से दक्षिण-पूर्व दिशा में लगभग 155 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं तथा किशनगढ़ – हनुमानगढ़ मेगा हाइवे से लगभग 26 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैं । ब्लाक मुख्यालय परबतसर से ग्राम पंचायत ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव ) लगभग 26 किलोमीटर की दुरी पर दक्षिण - पश्चिम दिशा में स्थित हैं।

2) ग्राम पंचायत ढाढोता की स्थापना एवं नामकरण :-

                ग्राम पंचायत ढाढोता ( ढाढी़वाला गाँव )  की स्थापना बुजुर्गों के मतानुसार विक्रम संवत 1101 में हुई मानी जाती हैं। गाँव के नामकरण को लेकर बुजुर्गों के अलग - अलग मत हैं । एक मत के अनुसार गाँव के मध्य में देवनारायण जी का मंदिर हैं । इस मंदिर की नींव रखने वाले डिडारिया गौत्र के गुर्जर थे और डिडारिया के नाम पर ही गाँव का नाम ढाढोता पड़ा । इसके अलावा दूसरे मत के अनुसार इस गाँव की स्थापना के समय सर्वप्रथम घासल गौत्र के जाट नरवर (अजमेर) से आये थे, उनके साथ एक ढाढी जाति का वंशज भी आया था। गाँव में सन्देश लाने ले जाने का काम यही ढाढी करता था, जब यह दूसरे गाँवों में जाता था तों अपने गाँव का पता ढाढी वाला गाँव कहकर पुकारता था। कालांतर में लोग यहाँ आते तों ढाढी वाला गाँव के नाम से इससे जानने लगे और ढाढी वाले गाँव से ही इसका नाम ढाढोता पड़ा।

               इस गाँव का परिचय देना कारण यह है की, ढाढी़ समाज का इतिहास आप जाने और समझे। क्योंकि 1101 का  इतिहास आज हमारे पास मौजूत है। हमें उससे पहले का इतिहास जानना चाहिए और हमारे मौखिक इतिहास को लिखितरूप मे संग्रहित करना चाहिए।

  सोचो, समझो, पढ़ो और आगे बढ़ो...... 

जो सफर की शुरुआत करते हैं,
वो मंज़िल को पार करते हैं,

एकबार चलने का होंसला तो रखो,
मुसाफिरों का तो रस्ते भी इंतज़ार करते हैं।

                                                 धन्यवाद...!

-------------------------------------------------------------

The history of the Dhadhi society is very old if it is known about the Dhadhi society.  It is very important to know and understand the real history of the society.  The Dhadhi society has a very old relationship with Rajasthan. The real history of Dhadhi society is found in Rajasthan. It is important to understand him.

Introducing today - Dhadhota (Dhadiwala village)

State - Rajasthan

 District - Nagaur

 Tahsil - Parbatsar

 Gram Panchayat - Dhadhota (Village Village)

1) About Gram Panchayat Dhadhota (Dhadiwala village):

                The Gram Panchayat Dhadhota (Dhadiwalavillage) is located about 155 km south - east direction from Nagaur district headquarters and about 26 km away from the Kishangarh - Hanumangarh mega highway. Block Headquarters Parbatsar to Gram Panchayat Dhadhota (Dhadhiwala village) is situated in a south - west direction about 26 km away.

2) Establishment and nomenclature of Gram Panchayat Dhadhota: -

                 Gram Panchayat Dhadhota (Dhadhiwala village) is believed to have been established in Vikram Samvat 1101 according to the opinion of elders.  The elders have different opinions about the naming of the village.  According to one opinion there is a temple of Devnarayan ji in the middle of the village.  Didaria, who laid the foundation of this temple, was a Gurjar of Gautra and the village was named after the name of Didaria.  Apart from this, according to another opinion, at the time of the establishment of this village, first came from Jat Narwar (Ajmer) of Ghasal Gautra, he was also descended from a Dhadi caste.  It used to carry the message of bringing the message to the village, when it used to go to other villages, it used to call its village address as Dhadhi village.  In time, people came to know about this by the name of Dhadhi Wala village and got its name from Dhadhi village itself.

                The reason for introducing this village is that you should know and understand the history of the Dhadhi society.  Because the history of 1101 we have today. We should know the history before that and store our oral history in writing.

   Think, understand, read and move on ……

                                             Thanks

 Youtube Link

https://youtube.com/channel/UCTrE9JhGg3IUgv1iy_A9ssQ