Header Ads Widget

Ticker

Good thoughts of Dr.A.P.J.Abdul kalam sir.



           प्रिय साथियों आज हमारे देश  के सर्वगुण संपन्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब जी की जयंती पर सादर नमन । 
                              डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब जी युवाओं के बेहद लोकप्रिय प्रेरणा स्त्रोत है।  डॉ. अब्दुल कलाम पेशे से एक अध्यापक, एक वैज्ञानिक तथा राष्ट्रपति रह चुके हैं। डॉ. कलाम को मिसाइल मैन  तथा जनता के राष्ट्रपति के रूप में भी जाना जाता है। आज डॉ. कलाम भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनका दिया हुआ मार्गदर्शन हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज हम आपके साथ डॉक्टर अब्दुल कलाम साहब के अनमोल विचार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। आप जरूर पढ़े.. 

अनमोल विचार -

1.जब हम परेशानियों में फँसे होते हैं तो हमें अहसास होता है कि एक छुपा हुआ साहस हमारे अंदर है जो हमें तब ही दिखाई देता है जब हम असफलता का सामना कर रहे होते हैं। हमें उसी छुपे हुए साहस और शक्ति को पहचानना है।

2. हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए, और कभी परेशानियों को हमें खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

3. यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

4. मनुष्य के लिए कठिनाइयाँ बहुत जरुरी हैं क्यूंकि उनके बिना सफलता का आनंद नहीं लिया जा सकता।

5. निपुणता एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है यह एक घटना मात्र नहीं है।

6. रचनात्मकता भविष्य में सफलता की कुंजी है, प्राथमिक शिक्षा ही वह साधन है जो बच्चों में सकारात्मकता लाती है।

7. हमें त्याग करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी समृद्ध हो।

8. अपने कार्य में सफल होने के लिए आपको एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाना होगा।

9. महान सपने देखने वाले महान लोगों के सपने हमेशा पूरे होते हैं।

10. युवाओं को मेरा सन्देश है कि अलग तरीके से सोचें, कुछ नया करने का प्रयत्न करें, अपना रास्ता खुद बनायें, असंभव को हासिल करें।

11. अगर कोई देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो और सारे लोग अच्छी शुद्ध मानसिकता वाले हों, मैं दावे से कह सकता हूँ केवल 3 लोग ही ऐसे देश का निर्माण कर सकते हैं- माता, पिता और गुरु।

12. आसमान की ओर देखो हम अकेले नहीं हैं, जो लोग सपने देखते हैं और कठिन मेहनत करते हैं, पूरा ब्रह्माण्ड उनके साथ है।

13. आपके सपने सच होने से पहले आपको सपने देखने होंगे।

14. सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।

15. मुझे पक्का यकीन है कि जब तक किसी ने नाकामयाबी की कड़वी गोली न चखी हो, वो कायमाबी के लिए पर्याप्त महत्वाकांक्षा नहीं रख सकता।

16. ‘अद्वितीय’ बनने के लिए, चुनौती है सबसे कठिन लडाई लड़ने की जो कोई सोच सकता है; जब तक आप अपनी मंजिल तक पहुँच ना जाएं।

17. छोटा लक्ष्य अपराध है।

18. मैं एक पायलट से अधिक और कुछ नहीं बनना चाहता था। लेकिन, तकदीर का कुछ और ही प्लान था।

19. किसी भी मिशन की सफलता के लिए, रचनात्मक नेतृत्व आवश्यक है।

20. मैं एक बिना पढ़े-लिखे परिवार का वंचित बच्चा था, फिर भी मेरे पास महान शिक्षकों के सानिध्य में रहने का फायदा था।

21. युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनाना होगा।

22. राष्ट्रपति के तौर पे एक बेहद कठिन काम जो मेरे पास था वो था अदालतों द्वारा दिए गए मृत्यु दंड की पुष्टि करना।

23. जब मैं राष्ट्रपति बना, मैंने संविधान का अध्ययन किया, और मैंने जितना अधिक अध्ययन किया, उतना ही मुझे महसूस हुआ कि ये भारत के राष्ट्रपति को देश को एक विजन देने से नहीं 
रोकता। अतः जब मैं संसद और विधान सभाओं में गया और विज़न प्रस्तुत किया, तो सभी ने मेरा स्वागत किया, अपनी पार्टी की परवाह किये बगैर।

24. क्षमता का निर्माण करना अंतर को भंग करता है। इससे असमानताएं ख़त्म हो जाती हैं।

25. महान शिक्षक ज्ञान, जूनून और करुणा से निर्मित होते हैं।

26. भविष्य में सफलता के लिए क्रिएटिविटी सबसे ज़रूरी है, और प्राइमरी एजुकेशन वो समय है जब टीचर्स उस स्तर पर बच्चों में क्रिएटिविटी ला सकते हैं।

27. मेरा संदेश, विशेष रूप से युवाओं के लिए, है कि वे अलग सोचने का साहस रखें, आविष्कार करने का साहस रखें, अनदेखे रास्तों पर चलने का साहस रखें, असंभव को खोजने और समस्याओं पर जीत हासिल करके सफल होने का साहस रखें। ये महान गुण हैं जिनके लिए उन्हें ज़रूर काम करना चाहिए। युवाओं के लिए ये मेरा सन्देश है।

28. मेरे लिए, दो तरह के लोग हैं: युवा और अनुभवी।

29. शिक्षा का मकसद कौशल और विशेषज्ञता के साथ अच्छे इंसान बनाना है…शिक्षकों द्वारा प्रबुद्ध मनुष्य बनाये जा सकते हैं।

30. जहाँ हृदय में सच्चाई होती है वहां घर में सामंजस्य होता है; जब घर में सामंजस्य होता है, तब देश में एक व्यवस्था होती है; जब देश में व्यवस्था होती है तब दुनिया में शांति होती है।

31. राष्ट्र लोगों से मिलकर बनता है। और उनके प्रयास से, कोई राष्ट्र जो कुछ भी चाहता है उसे प्राप्त कर सकता है।

32. भारत के लिये मेरा 2020 विजन है- इसे एक विकसित राष्ट्र में बदल देना। ये भावात्मक नहीं हो सकता; यह एक जीवन रेखा है।

33. विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तोहफा है; हमें इसे बिगाड़ना नहीं चाहिए।

34. किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

35. एक लोकतंत्र में, देश की समग्र समृद्धि, शांति और ख़ुशी के लिए हर एक नागरिक की कुशलता, वैयक्तिकता और ख़ुशी आवश्यक है।

36. मेरे लिए, नकारात्मक अनुभव जैसी कोई चीज नहीं है।

37. जीवन एक कठिन खेल है। आप एक व्यक्ति होने के अपने जन्मसिद्ध अधिकार को बनाये रखकर इसे जीत सकते हैं।

38. जो अपने दिल से काम नहीं कर सकते वे हासिल करते हैं, लेकिन बस खोखली चीजें, अधूरे मन से मिली सफलता अपने आस-पास कड़वाहट पैदा करती है।

39. जब तक भारत दुनिया के सामने खड़ा नहीं होता, कोई हमारी इज्जत नहीं करेगा। इस दुनिया में, डर की कोई जगह नहीं है। केवल ताकत ताकत का सम्मान करती है।

40. जब हम बाधाओं का सामना करते हैं, हम अपने साहस और फिर से खड़े होने की ताकत के छिपे हुए भण्डार को खोज पाते हैं, जिनका हमें पता नहीं होता कि वो हैं। और केवल तब जब हम असफल होते हैं हैं एहसास होता है कि संसाधन हमेशा से हमारे पास थे। हमें केवल उन्हें खोजने और अपनी जीवन में आगे बढ़ने की ज़रूरत होती है।

41. असली शिक्षा एक इंसान की गरिमा को बढ़ाती है और उसके स्वाभिमान में वृद्धि करती है। यदि हर इंसान द्वारा शिक्षा के वास्तविक अर्थ को समझ लिया जाता और उसे मानव गतिविधि के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाता, तो ये दुनिया रहने के लिए कहीं अच्छी जगह होती।

42. शिक्षण एक बहुत ही महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता है। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

43. हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

44. अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।

45. तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ- यही, अद्वितीय तुम हो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

46. अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

47. इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।

48. आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

49. यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।

50. महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

51. कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।

          निश्चितरूप से डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम साहब जी का आदर्श व्यक्तित्व सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके विचारो से  सिधान्तो से हमे हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।  
        
धन्यवाद